धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

किसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन खरीफ-2026 एवं क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन खरीफ-2026 तिलहन के तहत स्थापित धान एवं तिल की प्रदर्शन फसलों का निरीक्षण किया।

वैज्ञानिकों ने ओरंग नगर में किसान जय प्रकाश के धान एवं राम प्रकाश सिंह के तिल प्रदर्शन प्रक्षेत्र का जायजा लिया। वहीं खिज्जिरपुर में राधेश्याम, शिवराम एवं अजयकृष्ण सिंह के धान तथा मंशापुर में राम प्रकाश चतुर्वेदी के तिल प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

कृषि विज्ञान केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार कनौजिया एवं पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार ने फसलों की वृद्धि एवं विकास की स्थिति का अवलोकन करते हुए किसानों से उत्पादन तकनीकों की जानकारी ली।

वैज्ञानिकों ने किसानों को समय पर निराई-गुड़ाई, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी। तिल की फसल में समयबद्ध कृषि कार्य एवं समन्वित फसल प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. प्रदीप कुमार कनौजिया ने कहा कि उन्नत किस्मों के साथ वैज्ञानिक तकनीकों, संतुलित उर्वरक प्रयोग और समन्वित कीट-रोग प्रबंधन अपनाकर किसान उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने प्रदर्शन प्रक्षेत्रों में अपनाई जा रही तकनीकों को अन्य किसान भी अपने खेतों में अपनाने की अपील की।

वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदर्शन प्रक्षेत्र किसानों तक नई एवं उन्नत कृषि तकनीकों को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

हरे पेड़ों पर बेखौफ आरा, वन विभाग-पुलिस की मिलीभगत पर सवाल

Spread the love

Spread the loveकटान की शिकायतों के बावजूद हीला हवाली का आरोप, ग्रामीण बोले- जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ रहे लकड़ी कारोबारियों के हौसले अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *