आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

शटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के सरैया बिरसिंहपुर गांव में आम का सूखा पेड़ काटने के दौरान बिजली का तार हटाने के लिए खंभे पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पूर्व में विद्युतीकरण के दौरान लाइनमैन के रूप में काम कर चुका था। परिजनों का आरोप है कि इसी अनुभव का फायदा उठाते हुए उसे बिजली का शटडाउन होने की बात कहकर खंभे पर चढ़ाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरैया बिरसिंहपुर निवासी सचिन वर्मा पुत्र स्वर्गीय झिनकूराम वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भाई विनोद कुमार को महम्मदपुर रायगंज निवासी राजेश तिवारी पुत्र वंशराज तिवारी अपने एक साथी के साथ घर से बुलाकर ले गए थे। बताया गया कि आम का सूखा पेड़ काटा जाना था और पेड़ के पास से बिजली का तार गुजर रहा था। पेड़ काटने में बाधा बन रहे बिजली के तार को हटाने के लिए विनोद कुमार को खंभे पर चढ़ने के लिए कहा गया।

आरोप है कि राजेश तिवारी ने विनोद कुमार से कहा कि बिजली का शटडाउन हो चुका है, इसलिए खंभे पर चढ़कर तार हटा दें। विनोद कुमार पूर्व में विद्युतीकरण के काम में लाइनमैन के रूप में कार्य कर चुके थे, इसलिए उन्हें बिजली के काम का अनुभव था। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन होने की बात पर विश्वास करके वह खंभे पर चढ़ गए।

इसी दौरान बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से विनोद कुमार उसकी चपेट में आ गए और खंभे से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राजेश तिवारी और उसका साथी मौके से चले गए।

परिजन विनोद कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर भीटी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली का शटडाउन लिया गया था या नहीं तथा घटना के दौरान वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं, इसकी भी जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

हरे पेड़ों पर बेखौफ आरा, वन विभाग-पुलिस की मिलीभगत पर सवाल

Spread the love

Spread the loveकटान की शिकायतों के बावजूद हीला हवाली का आरोप, ग्रामीण बोले- जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ रहे लकड़ी कारोबारियों के हौसले अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *