अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के कुलसचिव (Registrar) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों, शुभचिंतकों व जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है।

कहते हैं “वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे। कल क्या होगा कभी मत सोचो, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल ले।” किसी शायर की ये पंक्तियां बबिता वर्मा की सफलता पर पूरी तरह चरितार्थ होती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर महत्वपूर्ण पद हासिल कर परिवार के साथ-साथ अम्बेडकरनगर का गौरव बढ़ाया है। बबिता वर्मा के कुलसचिव पद पर चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस उपलब्धि पर सांसद लालजी वर्मा, अवधी खबर के संरक्षक डॉ. ओपी चौधरी, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, जिला पंचायत के प्रशासक अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख टांडा के प्रशासक सुरजीत वर्मा, लवकुश वर्मा, सपा नेत्री अनुपम वर्मा, समाजवादी पार्टी के जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा, सहित परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने बबिता वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि बबिता वर्मा अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *