लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Spread the love

पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, जनहित के मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का मूल धर्म : राम प्रकाश यादव

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के तत्वावधान में गंजा जलालपुर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए परिषद के महामंत्री राम प्रकाश यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि सच्चाई को सामने लाना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना इसका मूल धर्म है। निष्पक्षता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखते हैं।

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए जाने पर राम प्रकाश यादव को पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, राम दरश उपाध्याय सहित कई पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *