विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

अटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव तथा जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

इस दौरान जिला प्रभारी और जिला प्रवासी ने पदाधिकारियों से एक-एक कर उनके दायित्वों एवं संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों की जानकारी ली।जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। उन्होंने मतदाता सूची का अध्ययन, सामाजिक समीकरणों को समझने, बूथों को मजबूत करने और बूथों की ग्रेडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में माइक्रोप्लानिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वे देश में अराजकता फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।जिला प्रवासी अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि विपक्षी दलों की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 3 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जिले में संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का बोध होना चाहिए, क्योंकि कार्य और व्यवहार ही उसकी पहचान बनाते हैं। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और सांगठनिक स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन डॉ. विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, पंकज वर्मा, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, शिव पूजन राजभर, अभिषेक निषाद, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठ सहित मंडल प्रभारी धर्मवीर मिश्र, दशरथ यादव, संजय सिंह, सुरेश कन्नौजिया, संतोष सिंह बबलू, अमित सिंह, गिरीश चंद्र वर्मा, सुधांशु ओझा, अरुण राजभर, राम सूरत वर्मा और निखिल जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Spread the love

Spread the loveपत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, जनहित के मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का मूल धर्म : राम प्रकाश यादव अवधी खबर संवाददाता जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *