क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

अयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में 28 अक्टूबर को आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और प्रभावशाली गेंदबाजी से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान महामाया मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान वॉलीबॉल फाइनल में अयोध्या और सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज की टीमें आमने-सामने हुई जिसमें सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने खिताबी मुकाबला अपने नाम जीत हासिल की, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. मुकेश यादव के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, सचिव डॉ. चंद्रभान तथा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे।

डॉ. अमोद कुमार सरोज और डॉ. साजन देव केसर सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वशिष्ठियन रॉयल्स ने एमआरए थंडर्स को आठ विकेट से हराया। क्रिकेट के एक रोमांचक मुकाबले में वशिष्ठियन रॉयल्स ने एमआरए थंडर्स को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआरए थंडर्स ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। जवाब में वशिष्ठियन रॉयल्स ने 8.4 ओवर में दो विकेट खोकर 100 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।

अमन जायसवाल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एमआरए थंडर्स की ओर से विशाल रावत ने 30 गेंदों पर 44 रन और अतुल नारायण ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए। डॉ. साजन देव केसर की 61 रनों की तूफानी पारी एक अन्य मुकाबले में एमआरए मेडिकल कॉलेज की टीम ए ने अमेठी स्पार्टन्स को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

इस मैच में डॉ. साजन देव केसर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांचित किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।लक्ष्य चौधरी ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी दिखाया दमजालौन टाइटंस और अत्तैयान रेबेल्स के बीच खेले गए मुकाबले में अत्तैयान रेबेल्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। जालौन टाइटंस ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 102 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अत्तैयान रेबेल्स की टीम ने 10.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 104 रन बना लिए। लक्ष्य चौधरी ने 26 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में तीन विकेट भी हासिल किए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान मिला। यमन भारद्वाज ने भी 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की।प्रतियोगिता के दौरान डॉ. अमोद कुमार सरोज ने अपने क्रिकेट करियर में 150 चौके पूरे कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि को नियमित अभ्यास, खेल के प्रति समर्पण और क्रिकेट में निरंतर रुचि का परिणाम माना जा रहा है।

आज अयोध्या और महामाया मेडिकल कॉलेज के बीच वॉलीबॉल फाइनल क्रिकेट मुकाबलों के बीच प्रतियोगिता का अगला प्रमुख आकर्षण वॉलीबॉल का फाइनल होगा। इसमें अयोध्या की टीम और एमआरए मेडिकल कॉलेज,की टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। फाइनल को लेकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

करवा चौथ पर मारूत मिश्रा की अनूठी पहल, बहनों को निःशुल्क लगाई जा रही मेहंदी

Spread the love

Spread the loveकटेहरी विधानसभा के पांच स्थानों पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ आयोजन, रात नौ बजे तक चलेगा कार्यक्रम अवधी खबर संवाददाता प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। करवा चौथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *