भारतीय नव वर्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे नव संवत्सर समिति के पदाधिकारी

Spread the love

टांडा (अंबेडकर नगर )। नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के पदाधिकारी भारतीय नव वर्ष 2082 विक्रमी के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं ।इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष आनन्द कुमार अग्रवाल,महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू उप जिला अधिकारी ,पुलिस उपाधीक्षक एवं नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष शबाना नाज से मिले और इस समारोह से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से कराने हेतु ज्ञापन सौंपा ।महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने बताया की ज्ञापन में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च 2025 को सायं 5:30 बजे से नव संवत्सर स्वागत समारोह के प्रथम आयोजन श्री सरयू महा आरती दुग्धाभिषेक एवं पूजन के संबंध में हनुमानगढ़ी मंदिर, चौक के समीप स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी व्यवस्थाएं कराने का आग्रह किया गया है।

इसी प्रकार चैत्र शुक्ल नवमी 6 अप्रैल 2025 को सायं 5:30 बजे से श्री रामलीला रंगमंच चौक से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप की भव्य शोभा यात्रा धूम धाम एवं हर्षोल्लास से निकलेगी जो गुरुद्वारा सिंह सभा, झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर , नवदुर्गा मंदिर फट्टू पट्टी,मीरापुर ,रोडवेज बस स्टैंड , नर्वदेश्वर महादेव मंदिर चौक , मीरानपुरा , भारतीय स्टेट बैंक तिराहा होते हुए श्री उदासीन आश्रम ,सब्जी मंडी ,कपड़ा मंडी, पिपलेश्वर महादेव मंदिर ,मठिया माता मंदिर के समक्ष होते हुए परंपरागत शोभायात्रा पूरी कर चौक पहुंचेगी जहां पर पुलिस भूत के सम्मुख विशाल हवन एवं आरती , प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में परंपरागत शोभायात्रा मार्ग की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक रखने का आग्रह किया गया है। इसके पश्चात नव संवत्सर स्वागत समारोह के आयोजनों का समापन होगा।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *