भाजपा राज में बुनकर किसान गरीब कर्ज से आत्महत्या करने को मजबूर – कृष्ण कुमार यादव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता


अम्बेडकरनगर।कर्ज और गरीबी की मार से जूझ रहे बुनकर दिलशाद की आत्महत्या ने भाजपा सरकार और सरकारी नीतियों पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव टांडा में कांग्रेस जनों और बुनकर समाज से मुखातिब थे उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा आठ साल का जश्न मना रही है दूसरी ओर गरीब बुनकर किसान बीमारी और कर्ज से तबाह हो रहे हैं।

कांग्रेस बुनकरों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाकर उनका हक दिलायेगी उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से बुनकर व्यापारी दिलशाद और कैंसर से दिवंगत हुए मो फाखिर के परिवार को पच्चीस लाख रुपए की अहैतुक सहायता और नौकरी के साथ सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुवाई में कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने टांडा पहुंचकर बुनकर व्यापारी दिलशाद की आत्महत्या से दुखी परिजनों और कैंसर से दिवंगत हुए मो फाखिर के परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया और हरसंभव सहायता की मांग जिला प्रशासन तथा सरकार से किया।

एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में बुनकरों की हालत खस्ता है और बुनकर समाज अपने अस्तित्व की लड़ाईं लड़ रहा है लूम बंद हो रहे हैं बुनकर पलायन को मजबूर हैं ओडीओपी योजना हाथी का दांत साबित हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के साथ एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, श्रीकांत वर्मा,अकील अहमद, नंदकुमार गुप्ता दद्दू,मो तौसीफ, शाहबाज अहमद गांधी अंसारी और उप्र किसान प्रकोष्ठ के सचिव संजय यादव मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *