सोशल मीडिया पर सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज के अंदर का अश्लील वीडियो वायरल,कॉलेज प्रशासन मौन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। एक ऐसा नया मामला सामने आया है, जो मन को विचलित कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है, हालांकि वीडियो जब अवधी खबर के संवाददाता के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत कालेज प्रशासन के मीडिया प्रभारी और सीएमएस को अवगत कराया कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण जब संवाददाता ने कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 आभास कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया तो कॉलेज प्रधानाचार्य ने फोन उठाकर मीटिंग में होने की बात कहीं हालांकि काफी इंतजार करने के बाद भी प्रधानाचार्य की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया तो संवाददाता ने जब वीडियो की पुष्टि करने के लिए मंगलवार को कॉलेज के अंदर घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए गया तो काफी खोजबीन के बाद वीडियो के आधार पर वीडियो कॉलेज के अंदर का ही सामने आया और वहां तमाम अनैतिक सामान बिखरा हुआ मिला जो संवाददाता के मोबाइल में फ़ोटो वीडियो कैद हैं, वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है कि जो भी व्यक्ति वीडियो बना रहा था वह भी किसी गलत काम के लिए पहले से वहां गया था सीढ़ी से उतरते समय दोंनो कपल को देख वीडियो बनाना चालू कर दिया। यह वीडियो इमरजेंसी के थर्ड फ्लोर के सीढ़ी के पास का बताया जा रहा है। इतनी अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अपने आप में एक सवालिया निशान खड़ी हो रही है,

हालांकि सूत्रों ने बताया कि इसके पहले भी ऐसे तमाम मामले सामने आये हैं, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। यह वीडियो यहीं तक सीमित नहीं बल्कि समाज और कॉलेज की छबि को धूमिल कर रहा है। इसी रोकथाम के लिए कॉलेज में लगभग एक दर्जन से अधिक सिक्योरिटी गार्ड जवानों की तैनाती की गई है, ये लोग कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते हैं, और कपल अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं। इस संदर्भ में जब पुनः मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 आभास कुमार सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *