अज्ञात कारणों से लगी आग छप्पर जलकर राख

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।थाना क्षेत्र राजेसुल्तनपुर अन्तर्गत विकास खण्ड जहांगीरगंज मुख्यालय पर जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग के किनारे छप्पर में स्थित दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में दुकानदार का छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया और लाखों का सामान जल गया। आग लगते ही अगल बगल के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और सभी लोग आग बुझाने में शामिल हो गए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो इसकी सूचना डायल 112 एवं पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे डायल 112के पुलिस कर्मी एवं थाने की पुलिस भी आग बुझाने में लग गई और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।

घंटो मसक्कत के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से पीड़ित दुकानदार विजय नरायन मद्धेशिया पुत्र रमाशंकर का छप्पर जलकर राख हो गया और छप्पर में रखी दो फ्रीज, तीन तख्ता, तीन ठेला, व मीठा रखने की आलमारी जलकर खाक हो गई और दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल श्रीराम ने नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजकर पीड़ित को आहेतुक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान सिपाही सन्तोष यादव, कुणाल यादव, धनंजय यादव, डायल 112 दुकानदार विजय कुमार, राजेश तिवारी, बखेडू यादव, अर्जुन कन्नौजिया, इकरार सलमानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *