साधु के साथ मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

आसपास के लोगों को धमका कर करता था वसूली

अंबेडकरनगर। साधु के साथ मारपीट करना हिस्ट्रीशीटर को महंगा पड़ गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जिला अस्पताल गेट से गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निकट रेलवे स्टेशन का है। मुरादाबाद मोहल्ले का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर सद्दाम पुत्र फतेह मोहम्मद के द्वारा रास्ते से गुजर रहे हिंदू धर्म के एक साधु को भद्दी भद्दी गाली देते हुए उसके साथियों के द्वारा धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया गया। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जानकारी के मुताबिक साधु
अक्सर वहां भिक्षा मांगने आया करते है। सड़क किनारे आरोपी सद्दाम बैठकर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था जैसे ही साधु रास्ते से आगे बढ़े आरोप है हिंदू धर्म को संबोधित करते हुए भद्दी भद्दी गाली देने लगा और उसके साथी ने साधु को पीछे से धक्का देकर जमीन पर पटक दिए। आरोपी युवक आसपास के लोगों को धमकाकर वसूली करने का भी कार्य किया जाता है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *