आयुक्त ने नन्दा इंस्टीट्यूट बहराइच द्वारा किए गए डीफार्मा छात्रों के साथ फर्जीवाड़े की डीएम को सौंपी जांच

Spread the love

सिंघानिया के नाम एडमिशन दूसरे यूनिवर्सिटी का दे रहे सर्टिफिकेट

गोण्डा। बहराइच जिले के नानपारा रोड, तैबाजोत स्थित नन्दा इंस्टीट्यूट द्वारा डिग्री न दिए जाने से करीब 07-08 माह पूर्व छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने के बाद प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने के बाद भी अभी तक कार्यवाही न होने से जिला प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। विदित हो कि वर्ष 2021 में डीफार्मा डिग्री हेतु भारी भरकम शुल्क जमा करने के बाद भी इंस्टीट्यूट द्वारा बगैर रोल नम्बर के मार्कशीट, व प्रोविजनल सर्टिफिकेट देकर संतुष्ट करने का खेल तो चलने के साथ साथ पीसीआई लखनऊ से ग्रीनकार्ड दिलाने हेतु छात्रों को आश्वासन पर आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है।

इंस्टीट्यूट के कार्यशैली से परेशान होकर छात्र द्वारा कानून का सहारा लेने के साथ साथ अन्य छात्रों को भी व्हाट्सएप के माध्यम से जगाने का प्रयास किया गया। जिससे तिलमिलाए इंस्टीट्यूट के 02 गुर्गों द्वारा दूरभाष पर छात्र को धमकियां दी गई। जिसके फलस्वरूप दोनों गुर्गों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत हो चुका है। इतना ही नही आयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पत्रांक 1916 दिनांक-26.9.2024 को जिलाधिकारी मोनिका रानी को जांच सौंपते हुए नन्दा इंस्टीट्यूट द्वारा वर्ष 2021 के छात्रों को दी गई बगैर रोल नम्बर की मार्कशीट व प्रोविजनल सर्टीफिकेट के क्रम में नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु 06 माह बाद भी कार्यवाही नही हुई। छात्र द्वारा हैरान परेशान होकर दिनांक 04 अप्रैल 2025 को पुनः आयुक्त के समक्ष शिकायती पत्र देकर चेयरमैन दिनेश वर्मा व साजिश में सहयोगी प्रिंसिपल सुरेन्द्र सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *