आग का प्रकोप! छह बकरियां और एक गाय की जलकर मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा खुलासपुर गांव में दोपहर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक छप्परनुमा मकान में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार, लल्लू राम के घर में अज्ञात कारणों से आग भड़की, जो कुछ ही मिनटों में भीषण रूप ले बैठी।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए, लेकिन तब तक लपटें पड़ोस के दो अन्य मकानों रामनाथ और विनोद के घर – तक फैल चुकी थीं।

देखते ही देखते तीनों घरों का सारा सामान आग लगने से जल कर राख हो गया।इस भीषण हादसे में लल्लू राम के छप्पर में बंधी छह बकरियां और एक गाय भी जलकर मर गईं, जिससे पशुपालकों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बेवाना थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *