लाखो की लूट की घटना में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ, ताबड़तोड़ छापेमारी

Spread the love

लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में दिया था लूट की घटना को अंजाम

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जन सेवा केंद्र संचालक से लाखों रुपए की लूट की घटना में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ है।अभी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत घटना के खुलासा के लिए नहीं लग पाया है। पुलिस लगातार खुलासा के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की निगाहें क्षेत्र में चल रही गैंग टीमों के साथ अंतर्जनपदीय टीमों के ऊपर भी हैं। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर चौराहे पर सत्येंद्र तिवारी वयम जन सेवा केंद्र के नाम से दुकान का संचालन मिझौडा मार्ग पर करता है। शुक्रवार की शाम करीब 9:30 बजे मास्क लगाए दो अज्ञात बदमाशों ने असलहे की नोक पर दुकान में घुसकर फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लुटेरे चनहा चौराहे की तरफ भाग निकले।

दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना स्थल का रात ही में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने निरीक्षण किया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडेय ने घटना की खुलासा के लिए चार टीमों का गठन किया है। लूट की इस घटना से बाजार वासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फोटोज समेत अन्य साक्ष्य पुलिस खगलने में जुटी है। घटना के दौरान चौराहे पर पुलिस भी नहीं मौजूद थी अगर पुलिस मौजूद होती तो शायद इस तरीके की घटना न हो पाती। वही जब इस संबंध में सीओ लक्ष्मी कांत मिश्रा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया लगातार घटना के खुलासा के लिए टीमें कार्य कर रही हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *