शनिधाम मंदिर का घंटा चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अयोध्या। नगर कोतवाली के वजीरगंज जप्ती इलाके में स्थित शनि धाम मंदिर से पीतल के दो वजनी घंटा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि 18 मार्च को देवकाली-फतेहगंज मार्ग पर क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस के सामने सड़क के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे स्थित चबूतरे पर बने शनि धाम मंदिर से एक 14 किलो व दूसरा चार किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी हो गया था।

मंदिर की देखरेख करने वाले पप्पू विश्वकर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। बताया कि यह वारदात अयोध्या कोतवाली के भीखापुर निवासी राहुल सोनी और हैबतपुर निवासी फरियाद ने की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनके पास से घंटा बरामद हुआ है। बताया कि दोनों नशे के आदी थे, इसीलिए चोरी की थी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *