कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की सक्रिय सदस्यों की सम्मेलन सम्पन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।भाजपा की स्थापना दिवस से शुरू हुए कार्यक्रमों की कड़ी में जनपद की विधान सभाओं में सक्रिय सदस्य सम्मेलन चल रहे हैं। डॉ संजय सिंह के संयोजन और मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव,मुख्य वक्ता त्रयंबक तिवारी,वक्ता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,अनीता कमल की उपस्थिति में आलापुर और रमेश चंद्र गुप्ता के संयोजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार और मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,ओमकार गुप्ता की उपस्थिति में टांडा विधान सभा क्षेत्र की सम्मेलन सम्पन्न हो चुकी है।

बुधवार को गौरव श्रीवास्तव के संयोजन एवं मुख्य वक्ता एमएलसी डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में विधान सभा अकबरपुर और संजय सिंह के संयोजन में मुख्य वक्ता विधायक धर्म राज निषाद,वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम की उपस्थिति में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की सक्रिय सदस्यों की सम्मेलन सम्पन्न हुई।
जिला मुख्यालय के लोहिया भवन में सम्पन्न अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं।कार्यकर्ता की कार्यों के बदौलत 1980 में बनी भाजपा आज करोड़ों सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन चुकी है।

कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक पर रोक, हज सब्सिडी की खात्मा,कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति से लेकर वक्फ बोर्ड को नया कानून और इन आर सी ऐसे मामले हैं जिनका अच्छा असर देश पर पड़ा है। भाजपा ने पिछले 11 वर्षों में पार्टी संगठन को निचले स्तर से शीर्ष तक लगातार मजबूत किया है।
देव इंद्रावती महाविद्यालय में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक धर्म राज निषाद ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने का लक्ष्य के साथ 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था। जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बनाए गए थे।


विधान सभा सम्मेलन को मुख्य रूप से अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री नेहा खान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,डॉ राना रणधीर सिंह,डॉ रजनीश सिंह,दिलीप पटेल देव,विद्यावती राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,डॉ राना वीर सिंह अरुण कुमार सिंह,राम बक्श सिंह,जावेद मलिक,विनय पाण्डेय,राजकुमार सेठ,मनोज गुप्ता गुड्डू,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,प्रधान मान सिंह,कमलेश मौर्य, सर्वेश सिंह,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह, आनंद श्रीवास्तव,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,रणजीत वर्मा,डॉ आनंद बहल,पंकज प्रजापति, रानेश पाण्डेय,लालबहादुर पाल,राम आशीष,अमरजीत मौर्य आदि ने संबोधित किया। उपरोक्त संपन्न सम्मेलनों में सैकड़ों सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *