बड़े धूम धाम से मनाया गया श्री रामनवमी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सनातन धर्म के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के प्रकाट्य पर्व का लोकत्सव श्री रामनवमी बड़ी धूम – धाम से मनाया गया । संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास के अध्यक्ष संगम पाण्डेय( बाबा) की अगुवाई में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
रामनवमी के दिन प्रभु श्री राम के प्रकाट्य उत्सव हेतु सुंदरकांड पाठ किया गया तथा पूरा प्रांगण जय श्री राम से गुंजायमान रहा। क्षेत्र के सभी देव स्थलों पर प्रभु के सुन्दर भजनों का अद्भुत आनन्द दिव्य वातावरण बना रहा। इसी के साथ सब ने अपने राम की भांति प्रभु की पूजा अर्चना कर अभिष्ट हेतु प्रार्थना किये। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास पियारेपुर के अध्यक्ष संगम बाबा के अगुवाई में शाम को भजन कीर्तन के बाद भोजन प्रसाद वितरण का दिव्य आयोजन रहा। जिसमें प्रमुख रूप से मंदिर के पुजारी अरुण तिवारी , विशाल तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, प्रदीप तिवारी, अरुण तिवारी मक्कू राजकुमार पाल, विकास पाल, दिलीप पांडेय, नेपाल, रामचरित्र चौहान, मनोज अग्रहरि, विक्रम अग्रहरि भीम तिवारी आदि गणमान्य जन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *