हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव को रखा

Spread the love

देर शाम मृतक के मोबाइल पर फोन आने के बाद निकाला था घर से सुबह मिला शव

धीरेंद्र नाथ वर्मा

अंबेडकरनगर(अवधी खबर)। हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के इरादे से हत्यारो ने शव को जाफरगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रख दिया। लेकिन हत्यारे अपने मनसूबे पर सफल नहीं हो पाए। गलीमत रही जिस ट्रैक पर शव को रखा था उस पर ट्रेन नहीं आई और सुबह आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ पड़े शव को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


काफी देर तक मृतक युवक का शिनाख्त नहीं हो पा रहा था सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक युवक की शिनाख्त अर्पित पुत्र राम उदित उम्र करीब 22 वर्ष निवासी करतोरा कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है। मृतक युवक अनुसूचित जाति का है।


मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम को मृतक अर्पित के मोबाइल पर किसी का फोन आया था वह उसी से मिलने के लिए घर से निकला था और सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *