छात्रा प्रत्यूषा तिवारी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

Spread the love

मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत महरुआ थाने की अनूठी पहल

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना महरुआ में एक अनूठा आयोजन किया गया। इस दौरान मदर टेरेसा पब्लिक विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रत्यूषा तिवारी को प्रतीकात्मक रूप से थाना प्रभारी (एसएचओ) का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना महरुआ, महिला हेल्पडेस्क की कर्मी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। छात्रा प्रत्यूषा ने थाना प्रभार संभालते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को समझा, फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

छात्रा ने महिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण तभी संभव है जब बेटियां नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आएं।

पुलिस विभाग की यह पहल छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय

Spread the love

Spread the love– सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने…


Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृहद विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the loveजनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया जागरूक अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुरजनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, अध्यक्ष…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *