कूड़े से जाम और बदनामी, नगर पंचायत की लापरवाही उजागर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की लापरवाही अब लोगों के लिए मुसीबत और जिले के लिए बदनामी का कारण बनती जा रही है। बसखारी–जलालपुर रोड पर नगर पंचायत द्वारा लगातार कूड़ा फेंके जाने से सड़क का आधा हिस्सा गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुका है। परिणामस्वरूप यहां आए दिन जाम लग रहा है और राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं बल्कि दूर-दराज़ से आने वाले जायरीनों के लिए भी बेहद अहम है। मशहूर दरगाह अशरफपुर किछौछा शरीफ तक पहुंचने का यह मुख्य मार्ग है। दरगाह की ख्याति पूरे देश में फैली हुई है और यहां हर रोज हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। लेकिन नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे कूड़े का अम्बार लगाकर उनकी आस्था और जिले की छवि दोनों को चोट पहुंचाई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा सीधे सड़क पर गिराया जा रहा है जिससे आधा रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। भारी वाहनों और बढ़ते जायरीन की भीड़ के चलते स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कूड़े की बदबू और गंदगी से न केवल आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है बल्कि संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

लोगों का तर्क है कि नगर पंचायत यदि उचित स्थान पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था करे तो सड़क पर जाम और गंदगी जैसी समस्या खत्म हो सकती है। दरगाह एक धार्मिक-पर्यटन केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले जायरीन अपनी पहली धारणा पूरे जिले के बारे में बनाते हैं। ऐसे में अशरफपुर किछौछा में फैली गंदगी पूरे अंबेडकर नगर जिले की छवि को खराब कर रही है।

स्थानीय नागरिकों और जायरीनों ने जिलाधिकारी अंबेडकर नगर से मांग की है कि नगर पंचायत को तत्काल आदेशित किया जाए और सड़क को कूड़े के ढेर से मुक्त कराया जाए। साथ ही, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि न तो सड़क जाम हो और न ही आस्था का प्रतीक स्थल गंदगी के कारण बदनाम हो।


Spread the love

Related Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय

Spread the love

Spread the love– सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने…


Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृहद विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the loveजनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया जागरूक अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुरजनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, अध्यक्ष…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *