एक वर्ष बाद भी नहीं हो सकी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी, संघ ने शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने की उठाई मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी को लेकर जारी शासनादेश के एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे जिले के शिक्षामित्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिक्षामित्र लंबे समय से अपने मूल विद्यालयों में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।


बताया जा रहा है कि अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। दूरी अधिक होने के कारण उनका काफी पैसा आने-जाने के किराये में ही खर्च हो जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


इस संबंध में शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने शासन और प्रशासन से मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी वर्षों तक प्रक्रिया लंबित रहने से शिक्षामित्रों में भारी नाराजगी है।


उन्होंने आरोप लगाया कि शासन की अनदेखी के कारण शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी का मामला अब तक अधर में लटका हुआ है। संघ ने मांग की है कि शिक्षामित्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *