दिल्ली विश्वविद्यालय से अपूर्वा वर्मा को स्वर्ण पदक, अयोध्या-अम्बेडकरनगर का बढ़ाया मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।
धारा रोड निवासी कु. अपूर्वा वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. (तुलनात्मक भारतीय साहित्य) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद अयोध्या और अम्बेडकरनगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।


अपूर्वा वर्मा पुष्पा मौर्य एवं अरुण कुमार वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परदादा, दादा-दादी, माता-पिता तथा गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। अपूर्वा ने बताया कि परिवार का निरंतर सहयोग और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन ही उनकी प्रेरणा का मुख्य स्रोत रहा है। अपूर्वा एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं।

वह अयोध्या में बीज व्यवसाय को देश-विदेश तक पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय बाबू राम सुन्दर वर्मा हिन्द सीड कम्पनी की परपौत्री हैं, जिन्होंने बीज व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर अयोध्या का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया था।


वहीं उनके पिता अरुण कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर जनपद की आलापुर तहसील के रामनगर ब्लॉक के दो बार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय कीर्ति प्रकाश वर्मा के ज्येष्ठ पुत्र हैं। परिवार का सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा है।


अपूर्वा वर्मा की इस सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उनकी उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *