ताले में कैद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर/आजमगढ़।
सरकार भले ही स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आजमगढ़ जिले के विकास खंड महाराजगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवारा हरखपुरा में लाखों रुपये की लागत से बना सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय पिछले करीब पांच महीनों से ताले में बंद पड़ा है।


स्थिति यह है कि जिस शौचालय का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा के लिए कराया गया था, वही अब शोपीस बनकर रह गया है। खासकर अनुसूचित जाति बस्ती के लोग खुले में शौच के लिए मजबूर हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, शौचालय पर तैनात केयरटेकर गीता देवी लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं और शौचालय का ताला तक नहीं खुलता। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से यह स्थिति बनी हुई है। सरकारी धन से निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन उसके संचालन और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे महत्वपूर्ण सुविधा बेकार पड़ी है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *