बिसुही नदी पर 15.68 करोड़ के सेतु का भूमि पूजन, भीटी क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी (अम्बेडकरनगर)।
भीटी बाजार से गोसाईगंज मार्ग पर बिसुही नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित दीर्घ सेतु (पुल) का भूमि पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे एवं कटेहरी विधानसभा के विधायक धर्मराज निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित अनुराग पांडे द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और लंबे समय से लंबित इस परियोजना के शुरू होने पर खुशी जाहिर की।
बताया गया कि बिसुही नदी पर बनने वाले इस पुल के लिए लगभग 15 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। पुल के निर्माण से भीटी बाजार से गोसाईगंज मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि अरुण कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार पांडे, खजूरी मंडल अध्यक्ष रानेश पांडे, शेखर द्विवेदी, शंभूनाथ मिश्रा, उमेश मिश्रा, पवन मिश्रा , अमित कुमार पांडे (दीपू), सुनील कुमार पांडेय, विनोद पांडेय, दिलीप तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *