अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।आचार्य नरेंद देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पाती के वैज्ञानिकों द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वृहद मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा बिहरोजपुर, नारायणपुर, चंदौली, विकासखंड टांडा तथा स्वीडी, विकासखंड कटेहरी एवं ग्रामसभा चन्दौका, विकासखंड भीटी में मृदा नमूना संकलित किया गया।
इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर राम जीत सहित, वैज्ञानिक डॉक्टर शशांक शेखर सिंह, डॉक्टर रेखा, डॉक्टर शिवम कुमार, डॉक्टर प्रशांत कुमार तथा कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। तथा वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों के खेत पर मृदा नमूना संग्रह करने की तकनीकी की जानकारी देने के साथ साथ उनके खेत से मृदा नमूना संकलित किया।




