भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अंबेडकर नगर)।

भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया, सिद्धनाथ सहित आस-पास के गांव में कटान की समस्या को लेकर ग्रामीणों।के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी के माध्यम से जिलाधिकारी,जलशक्ति एवं बाढ़ नियन्त्रण मन्त्री लखनऊ, को दिया गया।इस दौरान मित्रसेन ने बताया कि तहसील क्षेत्र अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ आने के समय विगत 3-4 वर्षों से कटान हो रही है।

कटान होने से कृषि योग्य जमीन नदी में समा जा रही है कटान जारी रही तो गांव की आबादी भी प्रभावित होगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी कृषि से अपने परिवार का जीविकोपार्जन करती है।कटान होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है कृषि योग्य भूमि के कटान से कई परिवारों के सामने काफी संकट की स्थिति बनी हुई है। विगत वर्ष हजारों बीघे की तैयार फसलें नदी में समाहित हो गईं लेकिन नुकसान फसल का अभी तक मुआवजा सभी लोगों को नहीं मिल सका‌ है। विन्द्रेश ने बताया कि पूर्व में भी इन समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई गई लेकिन इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

कटान की समस्या के समाधान के लिए कोई विकल्प भी नहीं निकाला गया। मित्रसेन ने मांग की कि नदियों में जमी गाद को साफ कराया जाय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हो रही कटान को रोकने के पर्याप्त इंतजाम किया जाय जिन लोगों को कटान का मुआवजा अभी तक नहीं मिला ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उन्हें उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाय। बाढ़ आने से पहले ही इन समस्याओं का समाधान किया जाय जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रामधनी ,जयराम यादव,मनदीप, विनोद, विमलेश, अखिलेश , कुसुम,शुकुली, ज्ञानमती, प्रकाश,दीपक ,इन्द्रेश,अजय एवं आदि ग्रामीण मौजूद रहें। उपजिलाधिकारी आलापुर ने आश्वासन दिया कि मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जायेगा एवं सम्बन्धित अधिकारी तक आपकी शिकायत पहुंचाई जाएगी।


Spread the love

Related Posts

राजकीय आयुर्वेद अस्पताल निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, घटिया सामग्री के प्रयोग से ग्रामीणों में नाराजगी

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।विकासखंड भीटी क्षेत्र की ग्राम सभा महमदपुर चपरा के मजरे बरहा में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेद रामबाबा के नाम से अस्पताल के निर्माण कार्य…


Spread the love

भट्ठा मुंशी मौत मामले में भट्ठा मालिक को क्लीन चिट, पोस्टमार्टम में गिरने से मौत की पुष्टि

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर कार्यरत मुंशी लालमनी वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *