विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में परिवार रजिस्टर की नकल जारी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगने और शारीरिक शोषण के आरोपों से जुड़ा मामला तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो वायरल होने और खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायती राज विभाग ने संबंधित एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।

मामला नोकरापुर निवासी शोभावती उपाध्याय की शिकायत से जुड़ा है। उनके पति का निधन पांच अगस्त 2026 को हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल के परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने और उसकी नकल प्राप्त करने के लिए संपर्क करने पर एडीओ पंचायत प्रभात सिंह उर्फ हंस प्रकाश सिंह ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया है। उनका दावा है कि संबंधित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।

पीड़िता इस मामले में पहले पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर चुकी हैं। इसके बाद 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के मुताबिक, जिलाधिकारी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी है। अब संबंधित अधिकारी के जवाब और जांच के निष्कर्षों के आधार पर विभाग की अगली कार्रवाई तय होगी।

मामले ने परिवार रजिस्टर की नकल जैसे जरूरी अभिलेख के लिए कथित तौर पर मोटी रकम मांगे जाने के आरोप को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।


Spread the love

Related Posts

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *