प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि फॉर्म फॉरवर्ड के नाम पर वसूली

Spread the love

अजय राना का पूर्व में भी भ्रष्टाचार का मामला आया था सामने इसके बावजूद भी मेहरबान बने हैं जिम्मेदार

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
 प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि फॉर्म फॉरवर्ड करने के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है पैसा न देने पर उनका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। केवल उन्हीं फार्मो को आगे फॉरवर्ड किया जा रहा है। जिसमें पैसा मिल जा रहा है। ताजा मामला भीटी तहसील से जुड़ा हुआ है जहां एसडीएम कार्यालय के बगल का है। अजय राना की वर्तमान तैनाती शिक्षा विभाग के अनुदेशक के पद पर है लेकिन तहसील में किसान सम्मन निधि से संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाला अजय राना किसानों से जमकर धनउगाही कर रहा है। जिन किसानों के द्वारा किसान सम्मन निधि का नया फॉर्म अप्लाई किया जाता है उसके बाद ऑफलाइन कागज ले जाकर तहसील में इसी के पास जमा करना होता है।

कागज जमा करते समय जिन किसानों के द्वारा पैसा दिया जाता है, तो उन्हीं का फॉर्म आगे फॉरवर्ड किया जाता है नहीं तो नो लैंड सीडिंग दिखाकर फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाता है। यह कोई एक ऐसा मामला नहीं है सैकड़ो किसानों के साथ इसके द्वारा ऐसा कार्य किया जा चुका है किसान बाद में थक हार कर पैसा देने को मजबूर हो जाता है। जबकि सारी व्यवस्था ऑनलाइन प्रक्रिया के तौर पर हो चुकी है किसान अपना फार्म भरवाते समय खतौनी की स्कैन कॉपी को उसमें अपलोड करता है उसके बाद ही आगे का फॉर्म कंप्लीट हो पाता है। प्रधानमंत्री के इस डिजिटल इंडिया के जमाने में सारे कागजात ऑनलाइन अपलोड होने के बावजूद भी तहसील कर्मचारी अजय राना के द्वारा ऑफलाइन कागज लिया जाता है और जिन किसानों के द्वारा पैसा नहीं दिया जाता है उनका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय राना के द्वारा तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनाती के बाद से अकूल धन अर्जित कर लिया गया है। अगर इसके आय से अधिक संपत्ति की जांच हुई तो जरूर इसकी गर्दन फंस सकती है लेकिन जिले की जिम्मेदार अधिकारी कितना ठोस कदम उठाएंगे यह अभी भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल इसके पहले भी अजय राना अपने कारनामे से चर्चा में रहे हैं। तभी से जिम्मेदार उनके ऊपर मेहरबान बने बैठे हैं। वही जब इस विषय में उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो वार्ता नहीं हो पाई।

          अगली खबर अगले अंक में……..

अगर आपके आस पास कोई भ्रष्टाचार से संबंधित खबर हो तो हम बनेंगे आपकी आवाज संपर्क करें: +91 98392 83818


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *