तरबगंज में भूमि विवाद में चला हथगोला,बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Spread the love

तरबगंज,गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीशव गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसा का मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग की हथगोले की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है,और पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

भूमि विवाद बना मौत की वजह,घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में दो परिवारों के बीच एक दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुजुर्ग के पट्टीदार ने गुस्से में आकर उनके घर की छत पर हथगोला फेंक दिया,जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने अपने पाटीदार के दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

गांव में दहशत, पुलिस कर रही जांच

इस भयावह घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *