नाली निर्माण कार्य में घटिया ईट का प्रयोग, वार्ड वासियों में गुस्सा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
एक तरफ उत्तर प्रदेश की सरकार विकास करने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य कर रही है। शहर से लेकर गांव तक तेजी से विकास हो रहा है वहीं दूसरे तरफ उनके ही सरकार में बैठे अधिकारियों कर्मचारियों के मनमानी के चलते ठेकेदार विकास कार्य को घटिया सामग्री से पूर्ण कर सरकार की मनसा पर पानी फेरते हुए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, ताजा मामला अकबरपुर नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 9 रावीबहाउद्दीनपुर का है जहां नगर पालिका के द्वारा नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें पीले ईट का प्रयोग ठेकेदार के द्वारा जमकर कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रावीबहुद्दीन के कोटवा महमदपुर में सुरेंद्र वर्मा के घर से रमापति के खेत तक इस नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

वार्ड वासियों में फूटा गुस्सा

घटिया निर्माण को लेकर नगर पालिका के वार्ड वासियों में गुस्सा फूट गया है तरह-तरह की चर्चाएं आपस में कर रहे हैं कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कार्य कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार के द्वारा मनमानी करते हुए घटिया ईट का प्रयोग कर निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि नाली के निर्माण कार्य में मानक को देखते हुए निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *