जेई को भुगतना पड़ा लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के मनमानी का खामियाजा

Spread the love

भीटी से अकबरपुर ब्लॉक में किए गए स्थानांतरित

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के द्वारा मनमानी कर मानक विहीन सड़क निर्माण कराए जाने के मामले में सड़क को उखड़वाकर तत्काल प्रभाव से मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह द्वारा दिया गया। साथ ही अवर अभियंता विवेक वर्मा को अकबरपुर ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा भीटी ब्लाक अंतर्गत अभयचंद्रपुर खास संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा था। बीते 22 मार्च की शाम कार्य बंद होने के बाद 23 मार्च की सुबह कार्य प्रारंभ होना था परंतु ठेकेदार के प्रतिनिधि द्वारा रात में मार्ग के बिना सफाई का कार्य एवं बिना ट्रैक कोट का छिड़काव किए कार्य को प्रारंभ किया जा रहा था। जिसमें ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार्य को रुकवा दिए मामला सोशल मीडिया पर चलने लगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के संज्ञान में वीडियो आने के उपरांत संबंधित ठेकेदार मेमर्स दिनेश शाही को अभिलंब उपरोक्त कराए गए कार्य को उखड़वा कर मानक के अनुरूप कराए जाने का निर्देश दिया गया। संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करा दिया गया। सोमवार को मार्ग के कई स्थानों पर पी.सी. की क्रस्त चेक की गई। जिसमें मानक के अनुरूप निर्माण पाया गया।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *