एक सप्ताह बाद नाबालिक लड़की का नहीं लगा सुराग, बड़ी अनहोनी की आशंका

Spread the love

शौच के बहाने घर से निकली थी नाबालिक लड़की, इसी दौरान आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

प्रमोद कुमार वर्मा

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
नाबालिक लड़की को एक सप्ताह बाद भी अहिरौली पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। परिजनों ने बेटी के साथ किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पिता ने अपने नाबालिक बेटी काल्पनिक नाम पूजा उम्र 13 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले जाने का आरोप लगाया है।
बीते 16 मार्च की शाम करीब 4:00 उसकी नाबालिक बेटी शौच के बहाने घर से बाहर डिब्बा लेकर निकाली थी। पिता का आरोप है इसी समय अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना अंतर्गत तेजापुर गांव निवासी अभय यादव पुत्र रामजनम यादव ने बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया।


सूत्रों के मुताबिक अहिरौली पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई। वहीं परिजन दूसरी तरफ बेटी के साथ बड़ी अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है।
अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने टेलिफोनिक वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी से इनकार किया है तथा लड़की को बरामद करने के लिए प्रयास की बात कही है।


Spread the love

Related Posts

आम का पेड़ काटते समय बिजली की चपेट में आया पूर्व लाइनमैन, मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन लेने के दावे पर उठे सवाल, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर ग्राम सभा में सूखा…


Spread the love

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *