वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है पेड़ न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं,- डा रंजना सिंह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकर नगर।
जिले के कटेहरी ब्लॉक में स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय के में एनएसएस के विशेष शिविर के छठवे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी के प्रबंधक बीजेपी अम्बेडकर नगर के ज़िला उपाध्यक्ष डा राना रणधीर सिंह निदेशिका डा रंजना सिंह सचिव राजेश सिंह प्राचार्य डा ए बी सिंह के कर कमलो द्वारा सरस्वती व विवेकानंद जी के चित्र पटल पर माल्यार्पण व धूप दीप कर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत चारों कार्यक्रम अधिकारी डा तेज भान मिश्रा डा अमित पाण्डेय सुधीर पाण्डेय शिल्पी जायसवाल ने माल्यार्पण व कुमकुम लगा कर किया।डा राना रणधीर सिंह ने कहा पेड़ हमारे जीवन की आधारशिला हैं, जो हमें शुद्ध हवा, भोजन, दवाएं, लकड़ी, कागज और रबर जैसी अनगिनत सुविधाएं प्रदान करते हैं। पर्यावरण को संतुलित और समृद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

अधिक पेड़ लगाने से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि यह जैव विविधता को भी संरक्षित करता है।आज जब प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं, तब वृक्षारोपण ही एकमात्र समाधान है। लेकिन केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, हमें उनकी देखभाल भी करनी होगी। सरकार, विभिन्न गैर-सरकारी संगठन और आम जनता को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारा पर्यावरण स्वच्छ, सुंदर और संतुलित बना रहेगा।प्राचार्य ए बी सिंह ने कहा वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। निदेशिका डा रंजना सिंह ने कहा वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है। सचिव राजेश सिंह ने कहा बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में, वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो इको पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।डा तेज भान मिश्रा ने कहा वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है। पेड़ न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। वे वायु प्रदूषण को कम करते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं और बाढ़ व मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वृक्ष जीव-जंतुओं को आवास देते हैं और हमारे जीवन को हरा-भरा बनाते हैं। आज के बदलते पर्यावरण में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं और उनकी देखभाल की जाए। वृक्षारोपण से न केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित होगा। चारों इकाई के छात्र चयनित गाँव अंकरीपुर निनामपुर कटेहरी डिहवा में वृक्षरोपण किया गया।बौद्धिक सत्र में उत्तर प्रदेश बड़ौड़ा कटेहरी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने छात्रों को बैंक द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम की जानकारी दी। मुख्य मंत्री युवा उद्यमी पीएम विश्वकर्मा स्कील इण्डिया पीएम बीमा अटल पेंशन पीएम सुकन्या योजना की जानकारी प्रदान की।फीमेल लाइफ केयर के सदस्य अमरजीत सिंह व रमीला जी के द्वारा स्वस्थ्य नारी विकसित भारत के अन्तर्गत महिलाओ को माहवारी पर जनजागरूकता अभियान के बारे में बताया। उन्हें सिनेटरी पैड के उपयोग की जानकारी प्रदान की। सभी को प्लास्टिक मुक्त भारत के बारे में जानकारी प्रदान किया। दैनिक जीवन में झोला का प्रयोग करें। पलास्टिक का बहिष्कार करें। इस अवसर पर विनय तिवारी विजय शंकर पाण्डेय ,साधना श्रीवास्तव आर पी सिंह डॉ बीरबल डॉ रवि सिंह राना विवेक सिंह प्रमोद यादव राहुल वर्माजेपी मौर्या आदि ने सहयोग किया।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *