तालाब की मिट्टी बेचकर राजस्व को लगाया जा रहा भारी चूना, जिम्मेदार मौन

Spread the love

जिला पंचायत निधि से तालाब की हो रही खुदाई ठेकेदार मिट्टी बेचकर हो रहा मालामाल

अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर।
जिले के बल्दीराय ब्लॉक अंतर्गत सैनी ग्राम सभा में ककरिया तालाब की खुदाई जिला पंचायत निधि से की जा रही है। ठेकेदार के द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से तालाब की मिट्टी बेचकर अपना जेब गर्म कर लिया जा रहा है। मिट्टी बेचकर सरकारी राजस्व को भारी चूना लगाया जा रहा है।जिसकी सूचना जनपद के सभी जिम्मेदारों को होने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी कुंडली मारकर बैठे हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। मामले में मीडिया ने जीरो ग्राउंड पर जाकर स्टिंग ऑपरेशन किया तो स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा हुआ लोगों द्वारा बताया गया कि आसपास में मिट्टी चार से पांच सौ रुपए ट्राली बिक रही है। फिलहाल मामले में जब मीडिया द्वारा जीरो ग्राउंड पर जाकर हकीकत पता किया गया तो डंपर चालक ने बताया कि हां मिट्टी मिल जाएगी दूरी के हिसाब से कीमत लगाई जाती है। चार हजार रूपए से पांच हजार रूपए डंपर मिट्टी बेची जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी भ्रष्टाचार करने वाले आखिर किसकी सह पर बचे हुए हैं क्या इन्हें बाबा का डर नहीं है।जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारियों से संबंध में बात की गई तो वह एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते नजर आए।

मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेंस सरकार में भी जिले के जिम्मेदार अधिकारी मामले को टालमटोल करते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है जिसके द्वारा कार्य कराया जा रहा है उसकी पकड़ शासन तक है जिससे लीपापोती कर मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। शिकायत करने वाले करते रहे लेकिन जवाब में केवल शिकायतकर्ता को गोल-गोल घुमाया जाता है। मिट्टी बेचने के संबंध में जब जिला पंचायत अध्यक्ष से बात किया गया तो उन्होंने मिट्टी बेचने की बात को लेकर साफ इनकार कर दिया।

फिलहाल खुलासा अगले अंक में……


Spread the love
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


    Spread the love

    दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

    Spread the love

    Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *