सेमिनार व कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। देश पर राज करने वाले लोग बड़े शातिर है। जो परिवर्तन की विचारधाराओं को खत्म करने के हथकंडे अपना रहे हैं। भगत सिंह के दर्शन फिलॉसफी को भी खत्म करने की साजिश रच रहे है। इसी के चलते मेहनत कश लोग आजादी के वास्तविक मूल्य से वंचित है। उक्त विचार ऑल इंडिया किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड बादल सरोज ने भगत सिंह शहादत दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।
रविवार को सेमिनार कवि गोष्ठी का आयोजन कुम्हिया गांव स्थित एक महाविद्यालय में जोर दार ढंग से हुआ। सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके शुरू हुआ। सेमिनार की अध्यक्षता किसान सभा के सयुक्त सचिव कामरेड बिनोद सिंह,संचालन सी आई टू के प्रदेशीय नेता के आर यादव ने किया। सेमिनार को विशिष्ट अतिथ के रूप में सी आई टू के प्रदेश सचिव प्रेमनाथ राय ने संबोधित करते हुए कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था आर्थिक स्वतंत्रता के बिना राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं रह सकती है। संसद में मनमानी तरीके से प्रस्तावो को पारित किया जा रहा है। ऑल इंडिया किसान सभा के प्रदेश के नेता कामरेड बाबूराम यादव ने कहा किसानों के ऊपर पूंजीवादी नीतिया थोपी जाआ रही है। इनके अलावा पूर्व जनौस के प्रदेश सचिव राधेश्याम वर्मा, शेख मोहम्मद इशाक, अशोक यादव, मायाराम वर्मा, विनोद सिंह, माता बदल आदि ने संबोधित किया। सेमिनार के उपरांत द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर पदम सिंह पदम व संचालन इश्हाक फैजाबादी ने किया। बाणी वंदना रामजन्म यादव ने किया। तत्पश्चात महराम सिंह मृदुल, डॉक्टर कल्पना वर्मा, डॉ अनिल कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, रामजन्म यादव, डॉक्टर आर्य सेरबहादुरशेर जे भारती सहित कई कवियों ने अपनी कविता पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर पर जनवादी नौजवान सभा, खेत मजदूर यूनियन ,ऑल इंडिया किसान सभा की जिला कमेटियो के संयुक्त पत्तवाधान में हुआ।


Spread the love

Related Posts

आम का पेड़ काटते समय बिजली की चपेट में आया पूर्व लाइनमैन, मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन लेने के दावे पर उठे सवाल, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर ग्राम सभा में सूखा…


Spread the love

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *