सदा लाभ में रहते हैं दूसरों का हितसाधने वाले : मौलाना अकबर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम अफजलपुर सुराड़ी के पूर्व प्रधान व मशहूर समाजसेवी ख्वाजा अली कौसर की स्मृति में एक गोष्ठी का आयोजन शिया जामा मस्जिद मीरानपुर में ख्वाजा मोहम्मद हैदर उर्फ शादाब तथा ख्वाजा मोहम्मद अकबर की ओर से संपन्न हुआ।
जिसमें बतौर मुख्य वक्ता पेशइमाम जुमा व जमाअत मौलाना अकबर अली वायज जलालपुरी ने संबोधित करते हुए कहा बहार-ए-कुरान के इस मुबारक रमजान महीने में अल्लाह तआला ने अपने बंदो के सामने मुक्ति या निजात के अनेक विकल्प खोल रखे हैं। जिनका अनुसरण कर लोक व परलोक को संवारा जा सकता है। इसके अतिरिक्त बड़े इमामबाड़े में असजद वसी, असद वसी एवं सरमद वसी द्वारा मरगूब फातिमा ‘शबीना’ की याद में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना अकबर अली ने कहा केवल स्वयं ही नहीं अपितु अपने स्वजनों और दूसरे लोगों को भी जहन्नुम की आग से बचने व बचाने की कोशिश करना चाहिए।

क्योंकि पराए का हित चाहने से अपना भी लाभ होना स्वाभाविक है, यह अल्लाह, रसूल और कुरान का संदेश है। मौलाना अकबर अली ने कमर अब्बास बड़े मियां, कासिम अली खान, गुलाम अब्बास संजय तथा जुल्फिकार हुसैन की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों में भी समाज को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सबल बनाने की दिशा में बल दिया। उससे पहले जर्रार हुसैन, रजी अकबरपुरी, दानिश अली, जौन अब्बास, महफूज अली आदि ने पेशखानी किया।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *