BPSC-BAO में चयनित हो शिवम पटेल बने युवाओं के प्रेणा श्रोत

Spread the love

माता पिता के आशीर्वाद को बताया अपनी सफलता का सम्बल

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सफलता एक चुनौती हैं, इसे स्वीकार करो क्या कमी रह गई,, देखों और सुधार करो। कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होतीं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीं। किसी शायर की यह पंक्ति वास्तव में शिवम पटेल के ऊपर चरितार्थ कर रही हैं, शिवम पटेल ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC-BAO) में 14 वां रैंक हासिल कर ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। शिवम पटेल अपनी शिक्षा गांव के प्राइमरी पाठशाला से शुरू किया ज्यों ज्यों परिवार का अच्छा मार्गदर्शन मिलता गया त्यों त्यों अपनी जिंदगी को सवारने के लिए गांव से निकलकर बाहर अच्छे महाविद्यालय में पढ़ाई करने लगें तब जाकर यह उपलब्धि हासिल कर पाएं। शिवम पटेल मुख्यरूप से जनपद अम्बेडकरनगर यूपी के नसीरपुर कैथी पोस्ट ताराखुर्द ब्लॉक अकबरपुर के निवासी हैं,और एक मध्यम वर्गीय कुर्मी समाज से मिलान करते हैं। शिवम पटेल ने अवधी खबर से वार्ता के दौरान बताया कि जो भी कुछ मुझे मिला है, मेरे दादा- दादी और मेरी माता सुशीला वर्मा व पिता मुन्नू वर्मा के और समस्त परिजनों के अच्छे मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है।

मेरे अभिन्न मित्र प्रधान संदीप वर्मा का नैतिक समर्थन मिलता रहा। समय समय पर उन्होंने हमेशा मेरे विषम परिस्थितियों में साथ दिया। शिवम पटेल के ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर बनने पर पूर्व मंत्री/सांसद लालजी वर्मा, सांसद चौधरी रामशिरोमणि वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, अवधी खबर संरक्षक ओपी चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, डॉ0 जेके वर्मा,डॉ0 बीडी वर्मा,डॉ0 ज्ञानदीप वर्मा, डॉ0 बीएल वर्मा, डॉ0 अमित पटेल, ब्लाक प्रमुख टांडा सुरजीत वर्मा, पूर्व प्रमुख लवकुश वर्मा, कटेहरी ब्लॉक प्रमुख मौषम वर्मा, पूर्व प्रमुख शेषकुमार वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष भारतीय नागरिक, आसपा जिला प्रभारी अरविन्द कुमार वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर विधानसभा चंद्रेश वर्मा, एडवोकेट अनुरुद्ध वर्मा,डॉ0 शचीन्द्र वर्मा, डीआर वर्मा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल डारेक्टर सुरेश वर्मा, संदीप पटेल, सहित अन्य लोगों ने शिवम पटेल को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *