बिना रजिस्ट्रेशन कप्तानगंज रेंज में धड़ल्ले से चल रहीं दर्जनों अवैध आरा मशीनें, जिम्मेदार सो रहे कुंभकर्णी नीद

Spread the love

बस्ती। कप्तानगंज रेंज क्षेत्र में कई सालों से वन कर्मियों की मिलीभगत से अवैध आरा मशीनें चल रही हैं जिसके चलते धड़ल्ले से प्रतिबंधित पेड़ो की कटान चल रही हैं इसके बाद भी जिम्मेदार सुविधा शुल्क लेकर कुंभकर्णी नीद सो रहे हैं । आपको बता दें कि कप्तानगंज रेंज क्षेत्र के पोखरा, नयकापार, गुवाव, दुबौली, पकड़ी झब्बर, कुसौरा, पड़ी, चकमा, बनहरा, सिंघोरिया, दुबौलिया, महराजगंज सहित दो दर्जन से अधिक जगहों पर बिना लाइसेंस के अवैध आरा मशीने चल रही हैं ।

सूत्रों की माने तो वन विभाग के जिम्मेदारों द्वारा इन मशीनों के संचालकों से हर महीने मोटी रकम लेकर प्रतिबंधित लकड़ियों की भी चिराई की जाती है। आपको बता दें कि अधिकतर मशीनें लकड़ी के ठेकेदारों की बताई जा रही हैं क्षेत्रीय लोगों का कहना हैं कि शिकायत के बाद भी वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नही की जाती है जिससे हरे भरे पेड़ों की कटान जोरों पर हो रही है जो पर्यावरण के लिए खतरे का संकेत है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *