मामूली विवाद को लेकर 26 वर्षीय युवक की पीट पीटकर निर्मम हत्या एक गिरफ्तार अन्य की पुलिस कर रही तेजी से तलाश

Spread the love

बस्ती। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित थाल्हापार गांव में गुरुवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान 26 वर्षीय राकेश यादव के रूप में हुई है। आपको बता दें कि घटना गुरुवार देर रात की है दो पक्षों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे इस दौरान एक पक्ष ने राकेश यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राकेश को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कि कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए मुख्य आरोपी रामजस यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी रामजस मृतक का चाचा बताया जा रहा है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है उक्त मामले को लेकर जब सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। आपको बता दें कि घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है जिसको लेकर पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है पीड़ित पक्ष की शिकायत पर स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तो वहीं पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है जबकि घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *