ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप जांच करने पहुंचे अधिकारी जांच करके उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

Spread the love

बस्ती। जनपद के दुबौलिया ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पिठिया लश्करी निवासी संतोष कुमार यादव ने अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मनरेगा, खड़ंजा, नाली निर्माण जैसे कार्यों को दिखाकर फर्जी तरीके से सरकारी धन का गबन किया गया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए जिला लेखा परीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया उन्होंने गुरुवार को गांव में स्थलीय जांच की और संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूरी जांच प्रक्रिया संपन्न हो गई है अब रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी तो वहीं संतोष कुमार यादव ने कहा कि वह जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी उच्च अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है लोगों की बढ़ती नाराजगी के बीच गांव के अन्य लोगों ने भी इस मामले में पारदर्शी व प्रभावी कार्रवाई करने कि मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन जरूरी है यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तो वहीं प्रशासन ने भी यह आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *