अंबेडकर नगर। जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरौरा ग्राम सभा निवासी अजय कुमार पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। बीते शनिवार को महरुआ पुलिस ने शांति भंग के तहत जेल भेजा था।
जेल प्रशासन के अनुसार, रविवार देर शाम अजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन हालत में सुधार न आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद अस्पताल पहुंचकर जानकारी हासिल की।





