ट्रेलर कंटेनर की टक्कर में केबिन में फंसा चालक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाल कर भेजा गया अस्पताल

Spread the love

बस्ती। जनपद के हरैया थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें अयोध्या से बस्ती जा रही कंटेनर को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी हादसे में कंटेनर चालक जागीर सिंह घायल हो गए और ट्रेलर चालक आकाश पाण्डेय केबिन में बुरी तरह फंस गए।

बता दें कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची टीम ने पहले तो लोहे की रॉड से केबिन का दरवाजा तोड़ने का पूरा प्रयास किया जब यह प्रयास असफल रहा तो क्रेन मंगवाई गई और स्थानीय लोगों व राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 28 के प्रबंधक अरविंद पाण्डेय के सहयोग से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद चालक को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य करने में सफल हुई और आवागमन बहाल कर दिया ।

दोनों घायल चालकों को सीएचसी हरैया में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रहा है साथ ही परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। यह मार्ग दुर्घटना सड़क पर सावधानी न बरतने व गति सीमा का पालन न करने को पूरी तरह दर्शाती है यदि गति सीमा नियंत्रित रही होती और थोड़ी सावधानी बरती गई होती तो शायद यह मार्ग दुर्घटना नहीं हुई होती।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *