अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
छात्रा स्कूल में हाई स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए निकली थी लेकिन वह स्कूल में नहीं पहुंची बाद में एक नंबर से अपने बुआ के पास फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे रास्ते से जबरन उठा लिया है।
बुआ ने इसकी जानकारी लड़की की मां को दिया तो वह स्कूल में प्रिंसिपल से संपर्क किया तो उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक-दो दिन में लड़की वापस आ जाएगी। वही पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि जिस नंबर से फोन आया था वह नंबर लारिफ शेख पुत्र उमर शेख निवासी दिलावलपुर का है। महिला अनुसूचित जाति की है लड़की के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए कि अशंका जाहिर करते हुए अहिरौली थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायती पत्र दिया है उसने अपनी बेटी की उम्र 16 वर्ष बताया है। पीड़ित मां ने बताया की जिस नंबर से फोन आया था उसी ने लड़की का अपहरण किया है।





