संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान का लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ उजागर, जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

Spread the love

चारागाह की जमीन में लगे लाखों रुपए कीमती 75 पेड़ों को बेचकर कर ली अपनी जेब गर्म

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। चारागाह की जमीन में लगे लाखो रुपए कीमती यूकेलिप्टस के पेड़ को ग्राम प्रधान के द्वारा काटकर अपनी जेब गर्म कर लिया गया है। ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए इस भ्रष्टाचार की जानकारी न तो स्थानीय लेखपाल को और न ही तहसील के कर्मचारियों को आज तक हो पाई। वही इस मामले में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र के बाद लाखों रुपए का भ्रष्टाचार निकलकर सामने आया है।


जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए इस भ्रष्टाचार को स्वयं संज्ञान लिया है। पूरा मामला कटेहरी विकासखंड अंतर्गत रामनगर जमधरा ग्राम सभा से संबंधित है। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायती पत्र जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रामनगर जमधरा के प्रधान रामशरण पुत्र रामतेज के द्वारा ग्राम सभा के चारागाह में लगे 13 वर्ष पुराने 75 यूकेलिप्टस के पेड़ को बीते वर्ष 4 नवंबर 2024 को काट लिया गया है।

वहीं शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब ग्राम प्रधान से इसके बारे में जानने का प्रयास किया तो ग्राम प्रधान के द्वारा कहा गया कि हम ग्राम प्रधान हैं और चारागाह के मालिक हैं इसे जानकर आप क्या करेंगे।
शिकायती पत्र देने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच कराए जाने का आदेश दिया। इस मौके पर अवर अभियंता सिंचाई रामजीत के द्वारा शिकायतकर्ता मायाराम वर्मा, शैलेश वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, अरविंद, राम जगत, हरकेश कुमार, अनूप की उपस्थिति में स्थलीय सत्यापन किया गया। सत्यापन में वृक्ष की जड़ को पाया गया। स्थलीय सत्यापन के दौरान 75 पेड़ों की कटान की पुष्टि हुई है। अवर अभियंता ने अपनी रिपोर्ट आगे प्रेषित कर दी है।

कार्रवाई की खबर अगले अंक में………..


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *