आशीर्वाद होम्योपैथिक क्लीनिक द्वारा 14 अप्रैल को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। चिकित्सा के क्षेत्र में देखा जाए तो होम्योपैथिक दवाइयों का मनुष्य को स्वस्थ करने में अहम रोल माना जाता है, होम्योपैथिक दवाइयों का प्रयोग लगभग 50 प्रतिशत से अधिक लोग करते हैं, वही समस्त मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर मुकेश वर्मा ने होम्योपैथिक दवाइयों को जन जागृति के माध्यम से लोगों को निरंतर अवगत कराते रहते हैं। इस बार आशीर्वाद होम्योपैथिक क्लीनिक मालीपुर के द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को रामपुर दुबे (धमरूआ) में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर बुद्ध बिहार पार्क अम्बेडकरनगर में जटिल रोगों से छुटकारा एवं होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें समस्त प्रकार के रोगी चिकित्सा का लाभ उठा सकते हैं। जैसे चर्म रोग से संबंधित सफेद दाग,फंगल दाद,खाज खुजली की मुहासे, जोड़ों और नसों का रोग, जोड़ो में दर्द,घुटने में दर्द कमरदर्द,साइटिका,सर्वाइकल,यूरीक,एसिड का बढ़ना, गठियावात, पेट के रोग, कब्ज,बदहजमी,पेट का फूलना,दस्त खून आना,बवासीर भगंदर,भूख ना लगना,लिवर बढ़ जाना, फैटी लिवरकोलाइटिस हेपेटाइटिस, श्वास और हदय रोग, दमा,अस्थमा,ट्यूबर कुलोसिस,सर्दी,जुखाम,हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह शुगर,पेशाब में जलन,गुर्दे की पथरी, थायराइड,बालों का झड़ना,बालों का सफेद होना,कमजोरी,वजन ना बढ़ना सहित अन्य बीमारियों का इलाज निशुल्क होम्योपैथिक एवं दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी स्वयं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं आशीर्वाद होम्योपैथिक क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ0 मुकेश वर्मा ने दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

    Spread the love

    Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


    Spread the love

    सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

    Spread the love

    Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *