फर्नीचर की दुकान में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विद्युत के साथ सर्किट से आग लग जाने से फर्नीचर की दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। कोतवाली टाण्डा क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मनीष हॉस्पिटल रोड से लगभग 200 मीटर आगे स्थित माझी फर्नीचर हाउस में अचानक रात करीबन 03 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा कीमती फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

आग की चपेट में आकर दुकान के अंदर खड़ी दो मोटरसाइकिल भी जल गई। धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।दुकान के मालिक सुरेन्द्र कुमार माझी ने बताया कि अचानक धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने अंदेशा जताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *