कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव का स्वागत समारोह कल – डॉ. विजय शंकर तिवारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव आज 2 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कार्यालय पहुंचने के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव का लोकसभा अम्बेडकर नगर की सीमा से और जनपद अम्बेडकर नगर की सीमा यादवनगर से कांग्रेस कार्यालय तक जगह जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा, स्वागत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।


डॉ. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव अम्बेडकर नगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ जनपद अम्बेडकर नगर की सीमा यादव नगर पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचेंगे जहां उनका विभिन्न जगह पर भव्य स्वागत कटहरी विधानसभा के कांग्रेसजनों द्वारा किया जाएगा। शिव बाबा धाम में जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस द्वारा स्वागत के बाद जनपद मुख्यालय पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यभार ग्रहण करेंगे।


जनपद अम्बेडकर नगर के समस्त पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, पीसीसी सदस्य, निवर्तमान पदाधिकारियों, समस्त फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी का आवाहन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने किया है।जनपद की पांचों विधानसभा से हजारों कार्यकर्ताओं में नवागत जिलाध्यक्ष के स्वागत का जोश हिलोरें मार रहा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *