अज्ञात कारणों से घर में लगी आग मां बेटी व मासूम बेटे की दर्दनाक मौत दो अन्य बुरी तरह झुलसे, क्षेत्र में मातम का माहौल

Spread the love

हरैया बस्ती। आपको बताते चलें कि हरैया थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी कस्बे में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से एक जर्जर दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई हादसे में दम घुटने से माँ, बेटी और एक मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति और उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई पति ने पत्नी को बचाने की कोशिश की लेकिन खुद झुलस गये फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की जान बचाई कई लोगों ने रस्सियों के सहारे मकान से कूदकर अपनी जान बचाई।

आपको बताते चलें कि गल्ला मंडी में सुनील केसरवानी का मकान है जहां वे पूरे परिवार के साथ रहते हैं मकान में ही कपड़े की दुकान भी खोल रखे हैं सुनील अपनी तीस वर्षीय पत्नी पूजा चार वर्षीय बेटी सौरभी और तीन माह के बेटे बाबा के साथ कमरे में सो रहे थे अचानक सुबह चार बजे मकान में आग लग गई और कमरे में पूरी तरह से धुआं भर गया। आसपास के लोग मकान से लपटे उठती देख भागकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर परिवार को बाहर निकाला पति पत्नी व मासूम गंभीर रूप से झुलस गए थे सभी को सीएचसी हरैया लेकर पहुंचे जहां पत्नी पूजा बेटी सौरभी और तीन माह के बेटे को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि मकान में एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग रहते थे स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका इस हादसे में मृतकों के परिवार का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया एसडीएम हरैया मनोज प्रकाश व सीओ हरैया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *