अंबेडकर पार्क की दुर्दशा पर दलित समुदाय में रोष व्याप्त सफाई व सौंदर्यीकरण की उठाई मांग

Spread the love

बस्ती। जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के बेलवाडाड़ गांव में स्थित अम्बेडकर पार्क की स्थिति अत्यंत खराब है दलित समुदाय ने इस मुद्दे पर प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाई है।स्थानीय दलित समुदाय के अनुसार पार्क में न तो नियमित सफाई होती है और न ही रख रखाव का ही कोई प्रबंध है अम्बेडकर पार्क की जमीन पर अतिक्रमण की समस्या भी बनी हुई है। दलित समुदाय के प्रतिनिधि दीपक ने बताया कि उन्होंने 13 जून सन् 2023 को जिलाधिकारी को एक विस्तृत पत्र लिखा था इसमें पार्क की खस्ता हालत और इसके सामाजिक महत्व का जिक्र किया गया था।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन प्रस्तावित है लेकिन इस बार भी कोई सरकारी सहयोग नहीं मिला है न ही आयोजन की तैयारी के लिए कोई व्यवस्था की गई है इससे दलित समुदाय में काफी रोष बढ़ रहा है। ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी व अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को उठाया है वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं समुदाय की प्रमुख मांग है कि पार्क की सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाए साथ ही अंबेडकर पार्क से अतिक्रमण भी हटाया जाए।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *