कलेक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स एसोशिएशन की बैठक में उठे अनेकों मुद्दे

Spread the love

बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उत्तर प्रदेश कि बस्ती शाखा के कार्यकारिणी की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुये एसोसियेशन के मीडिया प्रभारी डा. एल.के. पाण्डेय ने सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार फाइनेन्स बिल के माध्यम से पेंशनरी रूल में परिवर्तन करके 01 जनवरी 2026 के पूर्व के पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग से बाहर करने की साजिश रच रही है जिसे सफल नही होने दिया जायेगा। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में 22 अप्रैल को जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। जिलाध्यक्ष ने इस प्रदर्शन में सभी पेंशनर्स से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। बैठक में एक बार फिर कोषागार कर्मी भूपेश विश्वकर्मा द्वारा पेंशनर्स के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का मुद्दा उठाया गया। आपको बता दें जिलाधिकारी से मिलकर पेंशनर्स ने भूपेश विश्वकर्मा की लिखित शिकायत दी लेकिन डीएम से इसे गंभीरता से नही लिया। इसी वजह से पेंशनरों में आक्रोश आज भी कायम है।
उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने कहा जिलाधिकारी को भूपेश विश्वकर्मा के प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करनी चाहिये। स्थितियां असहज हुईं तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सरयू नहर खण्ड 4 मे पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से परीक्षणोपरान्त डेढ़ से दो ताह का समय लग जाता है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुये अतिशीघ्र भुगतान की मांग की गई। बैठक में प्रमुख रूप से रामचन्द्र शुक्ल, श्रीनाथ मिश्र, श्यामधर सोनी, गणेश दत्त शुक्ल, राधेश्याम तिवारी, रामकुमार पाल, जयनाथ सिंह, रामधीरज यादव, सुरेशधर दूबे आदि ने बैठक को सम्बोधित किया। अंगीरा प्रसाद, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव, रमाकान्त मिश्र, धर्म प्रकाश उपाध्याय, रामचन्द्र पाण्डेय, रामदुलारे, राममिलन, गंगा प्रसाद, प्रदीप शुक्ल, हरिलाल यादव, जंग बहादरु, रामप्रसाद, सोमनलाल, गोपाल त्रिपाठी, राजदेव यादव, मोतीलाल, ओमप्रकाश मिश्र, परमेश्वरी दयाल सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रामजियावन आदि उपस्थित थे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *